परम पिता की हम स्तुति गायें, PARAM PITA KI HUM STUTI GAYE, HINDI JESUS WORSHIP SON G aatmik geetmala परम पिता की हम स्तुति गायें Lyrics परम पिता की हम स्तुति गायें| वो ही है जो बचाता हमें || सारे पापों को करता क्षमा | सारे रोगों को करता चंगा || परम..2 धन्यवाद दें उसके आसनों में | आनन्द से आयें उसके चरणों में || संगीत गाकर के खुशी से| मुक्ति की चट्टान को जय ललकारें|| वही हमारा है परम पिता | तरस खाता है सर्व सदा || पूरब से पश्चिम है जितनी दूर| उतनी ही दूर किये हमारे गुनाह|| परम...........................2 मा की तरह उसने दी तसल्ली | दुनिया के खतरों में छोड़ा नहीं || खालिस दूध है कलाम का दिया| और दिया हमको अनंत जीवन || परम..........................2 चरवाहे की मानिंद ढूढ़ा उसने | पापों की कीच से निकाला हमें || हमको बचाने को जान अपनी दी | ताकि हाथ में हम उसके रहें || परम .......